ओनलीऑफिस डॉक्स 9.3 रिलीज़ हुआ: बेहतर पीडीएफ एडिटर, हस्ताक्षर के ज्यादा विकल्प, डॉक्यूमेंट्स के लिए मल्टीपेज व्यू, शीट्स में सॉल्वर (समाधानकर्ता) और भी बहुत कुछ
ओनलीऑफिस डॉक्स का लेटेस्ट अपडेट आ गया है, जिसमें 30 से ज्यादा नए फीचर्स, कई परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट और 500 से ज्यादा बग फिक्स भी शामिल हैं। देखने के लिए तैयार है कि नया क्या है? तो आइए मुख्य अपडेट पर एक नज़र डालते हैं।

पीडीएफ फॉर्म के लिए एक्सटेंडेड हस्ताक्षर (सिग्नेचर) विकल्प
डिजिटल तरीके से डॉक्यूमेंट्स पर साइन करना उतना ही आसान होना चाहिए जितना पेपर पर पेन का उपयोग करना। पीडीएफ फॉर्म के लिए अपडेटेड सिग्नेचर फील्ड के साथ, आप सामने वालों को एक आसान और फ्लेक्सिबल अनुभव प्रदान कर सकते हैं। इसमें उपलब्ध इमेज अपलोड के अलावा, यूजर्स के पास ज्यादा से ज्यादा सुविधा के लिए डिज़ाइन किए गए बड़े साइनिंग विकल्प का एक्सेस होता है:
- कस्टम टेक्स्ट: एक सुंदर, प्रोफेशनल फॉन्ट का उपयोग करके सिग्नेचर को टाइप करना। यह तब बढ़िया रहता है जब यूजर्स के पास स्टाइलस या इमेज फ़ाइल नहीं हो।
- ड्राइंग: पर्सनल टच देने के लिए माउस या टच डिवाइस का उपयोग करके सीधे स्क्रीन पर सिग्नेचर बनाना।

ओनलीऑफिस डॉक्स के एंटरप्राइज़ यूज़र अब एडमिन पैनल पर साइनिंग सर्टिफ़िकेट अपलोड कर सकते हैं। यह फीचर सबमिट किए गए पीडीएफ फॉर्म पर भरोसेमंद डिजिटल सिग्नेचर चालू करता है, जिससे सुनिश्चित होता है कि ज़रूरी डॉक्यूमेंट बिना अनुमति के एक्सेस और बदलाव से सुरक्षित हैं।
कहाँ मिलेगा: एडमिन पैनल ➙ सेटिंग्स ➙ पीडीएफ डिजिटल सिग्नेचर

नए एडिटिंग टूल्स के साथ अपने पीडीएफ में महारत हासिल करें
पीडीएफ के साथ काम करना कई प्रोफेशनल्स के लिए प्रतिदिन की बात है। इस रिलीज़ में, हमने पीडीएफ मैनेजमेंट को ज्यादा फ्लेक्सिबल और सिक्योर बनाने पर अत्यधिक फोकस किया है।
पासवर्ड से सुरक्षित फाइलों को एडिट करना। यदि आपके पास पासवर्ड है, तो सुरक्षित पीडीएफ को सीधे अनलॉक और एडिट करें।
कहाँ मिलेगा: एडिटिंग मोड ➙ अनप्रोटेक्ट डॉक्यूमेंट

लिंक मैनेज करना। बाहरी रिसोर्स या अंदरूनी पेजों के लिए आसानी से लिंक बनाएँ और एडिट करें। ये लिंक कमेंटिंग मोड में भी एक्टिव रहते हैं।
कहाँ मिलेगा: एडिटिंग मोड ➙ इंसर्ट टैब

इसके अलावा, आपको वर्जन 9.3 में पीडीएफ एडिटर के लिए ये सुधार मिलेंगे:
- पीडीएफ फाइलों की वर्जन हिस्ट्री का सपोर्ट;
- बिल्ट-इन पीडीएफ फॉन्ट को एडिट करने के लिए सपोर्ट;
- पॉप-अप टूल पैनल से टेक्स्ट को हटाने की क्षमता;
- पीडीएफ के लिएपेज प्रिंट सेटिंग्स;
- पीडीएफ मेंमैक्रोज़ (macros) के लिए सपोर्ट (पेज, फॉर्म, एनोटेशन, शेप, टेबल, इमेज और डायग्राम जोड़ना/हटाना/एडिट करना);
- पीडीएफ फॉर्म बनाते समय टेबल सेल में एडजस्टेबल फील्डडालना।.
डॉक्यूमेंट एडिटर: बेहतर सहयोग और लेआउट
डॉक्यूमेंट्स लिखना और एडिट करना अब और भी आसान हो गया है, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा डिमांड वाले फीचर्स हैं जो पर्सनल फोकस और टीम के साथ काम करने, दोनों को ही बेहतर बनाते हैं।
मल्टीपेज व्यू। कई पेज को एक साथ देखकर लेआउट को ज्यादा अच्छे से रिव्यू करें। .
कहाँ मिलेगा: व्यू टैब ➙ मल्टीपल पेज

बेहतर कमेंट्स। सहयोग पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है। कमेंट्स में अब तुरंत पहचान के लिए यूजर के लिए खास रंग होते हैं, और हम कमेंट किए गए टेक्स्ट के एकदम शुरू और आखिर के पॉइंट दिखाते हैं ताकि कॉन्टेक्स्ट कभी न खोए।
कहाँ मिलेगा: कमेंट्स

हेडर और फुटर टैब। आसान एक्सेस के लिए सभी हेडर और फुटर विकल्प अब एक डेडिकेटेड (समर्पित) टैब में एक साथ लाए गए हैं।
कहाँ मिलेगा: हेडर और फुटर टैब

बेहतर माउस सिलेक्ट। अब आप सिर्फ़ डबल या ट्रिपल-क्लिक करके कई शब्दों को या पूरे पैराग्राफ चुन सकते हैं, जिससे टेक्स्ट चुनना ज़्यादा तेज़ और सटीक हो गया है।
कहाँ मिलेगा: डबल या ट्रिपल माउस क्लिकिंग

स्प्रेडशीट एडिटर: स्पीड और सटीकता
डेटा एनालिस्ट और स्प्रेडशीट पावर यूजर्स के लिए परफॉर्मेंस जरूरी है। हमने डेटा को तेज़ी से और ज्यादा सही तरीके से संभालने के लिए ओनलीऑफिस स्प्रेडशीट एडिटर को ऑप्टिमाइज़ किया है।
सबसे पहले, स्पीड में सुधार तुरंत दिखाई देते हैं। बड़ी स्प्रेडशीट्स – खासकर 3 मेगाबाइट से बड़ी – की शुरुआती रेंडरिंग तेज़ कर दी गई है, जिससे बड़ी फाइलें खोलते समय प्रतीक्षा कम होती है और प्रोडक्टिविटी ज्यादा होती है।
नया सॉल्वर टूल।अपनी शीट में सीधे सिंप्लेक्स मेथड का उपयोग करके लीनियर प्रॉब्लम सॉल्व करें।
कहाँ मिलेगा: डेटा टैब ➙ सॉल्वर

फॉर्मूला लाइब्रेरी को बढ़ाया गया है। हमने रेगुलर एक्सप्रेशन के लिए नए फंक्शन जोड़े हैं – REGEXTEST, REGEXREPLACE, और REGEXEXTRACT – आपके मुश्किल टेक्स्ट डेटा को हैंडल करने को बेहतर बनाया है।
कहाँ मिलेगा: फॉर्मूला टैब

डायनामिक ऐरे सपोर्ट। नया लागू किया गया ऑप्शन, फॉर्मूला को कई रिजल्ट देने देता है जो अपने आप आस-पास के सेल में “स्पिल” हो जाते हैं। जिससे यह मॉडर्न स्प्रेडशीट प्रैक्टिस को सपोर्ट करता है।

नया फॉर्मेट बटन। फॉर्मेटिंग को आसान बनाने के लिए शीट, रो और कॉलम के साथ काम करने के सभी ऑप्शन (विकल्पों) को आसानी से एक्सेस करें।
कहाँ मिलेगा: होम टैब

स्प्रेडशीट एडिटर में इन और सुधारों को भी देखें:
- बेहतर COUNTIF फ़ंक्शन मेमोरी त्रुटियों के लिए फिक्स, गणना सुधार और मिश्रित डेटा प्रकारों के साथ की समस्याओं का समाधान;
- टेक्स्ट को कॉलम में बांटते समय या क्लिपबोर्ड से पेस्ट करते समय कई सेपरेटर चुनने की क्षमता;
- बेहतर स्पष्टता के लिएरिसॉल्व्ड कमेंट इंडिकेटर का रंग अपडेट किया गया है।.
प्रेजेंटेशन एडिटर: डायनामिक (गतिशील) विज़ुअल्स
प्रेजेंटेशन दिलचस्प होने चाहिए। आपको बेहतर विजुअल कहानियाँ बनाने में मदद करने के लिए, हमने स्लाइड शो मोड में GIF एनिमेशन के लिए सपोर्ट जोड़ा है। आपकी स्लाइड्स में अब वीडियो प्लेयर या एक्सटर्नल लिंक की जरूरत के बिना डायनामिक मोशन शामिल हो सकता है।
कहाँ मिलेगा: स्लाइडशो

एडिटरों में और भी उपयोगी सुधार
संपूर्ण यूजर अनुभव को बेहतर बनाने के लिए पूरे सुइट में और भी काम के सुधार किए गए हैं।
- डॉक्यूमेंट्स और स्प्रेडशीट्स दोनों में इमेज, शेप और ग्रुप के लिए हाइपरलिंक जोड़ें। यह नेविगेशनल एलिमेंट्स के साथ इंटरैक्टिव डैशबोर्ड या डॉक्यूमेंट्स बनाने के लिए आदर्श सुविधा है।;
- बेहतर मैक्रोज़ (macros) रिकॉर्डिंग: शेप्स (शेप) के साथ ज्यादा ऑपरेशन्स (संचालन) की रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।;
- अपनी फ़ाइलें.md फॉर्मेट में सेव करें।;
- देखने के लिए TSV फाइलें (टैब-सेपरेटेड वैल्यू) खोलें।.

एडमिन पैनल में नई सेटिंग्स
इसके अलावा, ओनलीऑफिस डॉक्स एंटरप्राइज एडमिन के लिए एडमिन पैनल में नई सेटिंग्स उपलब्ध हैं, जो और भी आसान, इच्छा के अनुरूप (इंस्टेंस) मैनेजमेंट देती हैं जैसे कि:
- निर्दिष्ट विंडो में फाइनल सर्वर कॉन्फ़िगरेशन पूरा करें;
- HTTPS सर्टिफिकेट आसानी से पाने के लिए स्क्रिप्ट चलाएँ;
- सर्वर को जल्दी से बंद करें।;
- फॉन्ट प्रबंधित करना, जिसमें कस्टम फॉन्ट अपलोड करने की क्षमता भी शामिल है;
- आसानी से लाइसेंस फ़ाइल अपलोड करें;
- स्टेटिस्टिक्स (आंकड़ों वाले) टैब पर सीधे व्यक्तिगत टेनेंट का डिटेल्ड डेटा एक्सेस करें।.

अपने विचारों से ओनलीऑफिस का भविष्य बनाएँ!
आप अपने विचार, सुझाव और आइडिया हमसे शेयर करें कि हम अपने सॉल्यूशन को कैसे बेहतर बना सकते हैं और आपके अनुभव को और भी बेहतर बना सकते हैं। आपका इनपुट हमारे लिए मायने रखता है, इसलिए आज ही प्लेटफॉर्म पर जाकर अपने सुझाव देने में संकोच न करें!
नए फीचरों का उपयोग कैसे करें
नए फीचरों के साथ काम करने का तरीका जानने के लिए हमारा फ्री विस्तृत वेबिनार देखें:
ओनलीऑफिस डॉक्स 9.3 को प्राप्त करें
ओनलीऑफिस डॉक्स 9.3 का सेल्फ-होस्टेड वर्जन डाउनलोड करें:
क्लाउड सॉल्यूशन में, नया वर्ज़न थोड़ी देर बाद उपलब्ध होगा। हमारे साथ बने रहें!
Create your free ONLYOFFICE account
View, edit and collaborate on docs, sheets, slides, forms, and PDF files online.


